बिजली टॉवर में तार खींचने से हो रही फसलों को नुकसान से बचाने असोगा के किसानो ने पूर्व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पाटन। किसानो का मुद्दा तुल पकड़ने लगा है। असोगा एवम आसपास के गांवों के किसानो के खेतो के बीचों बीच पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी के द्वारा वर्तमान में बिजली टावर और तार खींचने का कार्य करने से किसान आक्रोशित होकर आज़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समाधान के लिए उनके निवास स्थान भिलाई गए थे। किसानो ने एक स्वर में धान कटाई तक कार्य करने से मना करने एक पत्र पूर्व मुख्यमंत्री को दिया गया। आक्रोशित किसानो ने कहा है कि हमारे फसल निकल रहे है और खड़ी फसल में ट्रेक्टर घुसा कर फसल को बर्बाद कर रहे है।किसानो ने चेतावनी दी है कि मांगे नही मानने पर किसानो द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिनकी जिम्मेदारी साशन प्रशासन और बिजली टावर कंपनी पावर ग्रिड की होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने एसडीएम पाटन से मामले की जानकारी लेते हुए कहा है कि फसल कटते तक तार खींचने का कार्य नही किया जाये अन्यथा वे स्वयं किसानो के साथ खेतो पर बैठने की बात कही। आपकों बता दें कि पूर्व में किसानो ने एसडीएम पाटन को कार्य बंद कराने की ज्ञापन दिया गया था फिर भी पावर ग्रिड कम्पनी के द्वारा जबर्दस्ती बल पूर्वक किसानो को डरा धमका कर खेतों में ट्रैक्टर चलाने का कार्य शुरू दिए थे। पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने असोगा के किसान गण राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में रमेश साहू,जीवनंदन वर्मा,अश्वनी वर्मा, डोमन चंद्राकर, भूषण साहू,जगत पाल वर्मा, दीपक यादव, शेखर वर्मा, कौशल साहु ,कमलेश ठाकुर, राधे ठाकुर,राजेश यादव, विमल साहू आदि किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *