पाटन। उत्तर पाटन के ग्राम पाहन्दा में बन रहे सड़क परसदा पहुंच मुख्य मार्ग में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क और नाली निर्माण किये जाने के कारण बारिश का पानी सडक किनारे बसे लोगो के घरों में घुस रहा था। घरों में पानी घुसने से लोगो को काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू को ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया। मौके पर पहुंच कर मोनू साहू ने लोक निर्माण विभाग के श्री कन्नौजे एवं सब इंजीनियर जायसवाल के साथ मिलकर निरीक्षण किया। तत्कालीन व्यवस्था के तहत जिन घरों में पानी घुस रहा था। उसे डायवर्ट कर निकासी का व्यवस्था किया गया। मौके पर सरपंच मोहन लाल साहू ,उपसरपंच सुरेंद्र साहू सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
