सड़क चौड़ीकरण में मुरुम के जगह पर डाल रहे है मिट्टी…आवागमन में हो रही दिक्कते ,थोडी ही बारिश से सड़को पसरी कीचड़ गिर रहे राहगीर

पाटन । भरर से दरबार मोखली पाटन को जोड़ने वाली सड़को का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है जिससे आवागमन करने वाले लोगो को सुविधा हो सके इसी उद्देश्य के लिए सड़को का चौड़ीकरण किया जा रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे मिट्टी का ढेर डालने से आने जाने वाले लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है थोड़े ही बारिश से मिट्टी फैल गई है जो सड़क में आकर पसरी हुई है जिससे आवागमन करने वाले लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है सड़क किनारे मिट्टी होने से दुर्घटना होने की संभावना भी बनी हुई है ।।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़को को सुगम ओर आवागमन के लिए सरल बनाने एवं सड़को को चौड़ीकरण करके सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से ही करोड़ो रूपये की सौगात दी है ।।
सड़क निर्माण में कार्य करवाने वाले ठेकेदार द्वारा लापरवाही साफ दिखाई देती है जिसका प्रमाण अभी हाल में अभी दरबार मोखली सड़को के किनारे मिट्टी के ढेर को रखा गया है जिससे अभी तक सड़क के किनारे में समतलीय नही किया गया है सड़को के बीच मे इस तरह मिट्टी के ढेर रखने और थोड़ी ही बारिश में इसके फैलने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है ।।

सड़को में कीचड़ होने से गिर रहे है लोग — सड़को के बीच मे मिट्टी डालने एव समतलीय नही करने की वजह से आने जाने वाले लोग फिसल कर गिर रहे है लेकिन इसकी सुध अभी तक ठेकेदार द्वारा नही ली गई है । मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी बह कर सड़को में आ गई है जिसके आने वाले लोग गिर रहे है मिट्टी का सड़क में बहना दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *