पाटन। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में नवोदित साहित्यकार मोहित कुमार शर्मा को हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इन्हें पूर्व में वक्ता मंच द्वारा विगत दिनों नशा के खिलाफ प्रदेश स्तरीय काव्य लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया था l इस स्पर्धा में भी उत्कृष्ट रचनाकार के सम्मानित किया गया है। मोहित कुमार शर्मा जी को पूर्व में वक्ता मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ है। साथ ही उत्कृष्ट रचनाकार 2022 का सम्मान प्राप्त है, इन्हें कलमकार सम्मान, वीणापाणि सम्मान, के साथ कोविड काल में आयोजित साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके है। इनके अलावा राष्ट्रीय स्तर से संचालित नारायण साहित्य शाला मंच, कीर्तिमान मान साहित्य समिति, मानव कल्याण समिति, शिक्षक कला साहित्य समिति, पी.एल.सी. लोरमी, एन. टी.सी.एफ. छत्तीसगढ़, मंच संचालक अभिव्यक्ति मंच, प्रेम फाउंडेशन, भारतीय राष्ट्रीय काव्य मंच, परलकोट साहित्यिक मंच, साहित्यिक पुंज , अंतरराष्ट्रीय मित्र मंडल जबलपुर आदि संस्थाओं से साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मान प्राप्त है।
इस उपलब्धि के लिए इष्टमित्र, स्टाफ, शुभचिंतकों,परिजनो ने शुभकामनाएं दीं ।