रायपुर, पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव11 सितम्बर 2024 को 11 बजे से 4 बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद एक घंटें के विराम के बाद सी वी रमन हॉल मे ही मतगणना प्रारम्भ हुई जो रात्रि 10.30 बजे समाप्त हुई कर्मचारी संघ के उक्त चुनाव मे 260 मतदाताओ में से 254 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया
*अध्यक्ष पद पर डॉ दिलीप घृतलहरे 127 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरा स्थान सुनील नामदेव को 90 और हेमंत साहू को 30 मत प्राप्त हुए*
*उपाध्यक्ष तृतीय वर्ग में विवेक शर्मा 129 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरा श्रीमती ओजस्वनी सोनवानी को 75 तीसरा कैलाश यादव 40 को मत मिले*
*उपाध्यक्ष चतुर्थ वर्ग ललित देवांगन 149 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरा मोतीलाल नाग को 93 मत मिले*
*कोषाध्यक्ष में पुष्कर दीवान 125 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरे पुरुषोत्तम कहार को 108 मत मिले*
*सचिव पद पर संदीप खर्गवंशी 166 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरे डॉ सूर्यकांत वर्मा को 82 मत मिले* *
उप सचिव तृतीय वर्ग संतोष कुमार डहरे 81 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरा चंद्र प्रकाश राठौर को 58 मत और अनिता अनंत एवं सतीश तिवारी को एक समान 52 मत मिले*
*उप सचिव चतुर्थ वर्ग विजय कुमार ध्रुव 137 मत प्राप्त कर विजयी हुए दूसरा दुबे 107 मत मिले* *कार्य कार्यकारिणी पद पर कुल पांच पदों का चयन किया जाना है जिसमें राम बिशाल ठाकुरऔर यामिनी टंडन को एक समान 153 मत दीपक नेताम 150 प्रियंका ध्रुव 133 और अन्त में राजीव कुजूर 131 मत प्राप्त कर विजयी हुए*

*श्रवण सिंह ठाकुर और प्रदीप कुमार मिश्र चुनाव अधिकारीगण ने बताया कि चुनाव मैदान में कुल 28 प्रत्याशी उतरें है 12 पदों के लिए कर्मचारियो ने चुनाव मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया विजयी प्रत्यासीओ को मतगणना पश्चात मत पत्र लेखा वि वि के इतिहास में पहली बार प्रदान किया जायेगा*

चुनाव अधिकारीगण ने विजयी प्रत्याशियो को बधाई दिया मतदान केंद्र लगे सहयोगी कर्मचारीगण गणेश राम बनर्जी, बाबा सिंह नायक, संतोष भगत अविरल धनगर, हेमन्त यदु, दीपक यदु, सुरेश सोनकर, सुनील सोनकर,विजय यादव, बंशीघर झा आदि के साथ साथ रमन हॉल डॉ कल्लोल घोस माननीय कुलपति और कुलसचिव जी के साथ साथ इंजी, सेक्शन को धन्यवाद देते हुए उपस्थित प्रत्यासीओ और मतदाताओं ने शांति बनाये रखते हुए मतदान निर्विघ्न सम्पन होने के लिए मतदान अधिकारियो ने धन्यवाद देते हुए सबका आभार ब्यक्त किया l
