भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर पाटन विधानसभा स्तरीय बैठक 12 सितंबर को, भाजपाई तैयारी में जुटे

पाटन। भाजपा के पाटन विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति बनाने के लिए 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम हमें रखी गई है। इसमें पाटन विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ता जुटेंगे। मध्य पाटन मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू ने बताया कि मुख्य वक्ता मधुसूदन यादव प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवम् पूर्व सांसद होंगे। प्रमुख वक्ता के रूप में सांसद दुर्ग लोकसभा, राजीव अग्रवाल जिला भाजपा प्रभारी, जितेन्द्र वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग, महेश वर्मा जिला भाजपाध्यक्ष भिलाई होंगे। अन्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा महामंत्री दुर्ग, प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, जिला भाजपा महामंत्री द्वय भिलाई, देवेंद्र चंदेल मध्य मण्डल प्रभारी, रोहित साहू दक्षिण मण्डल प्रभारी, रविशंकर सिंह उत्तर मण्डल प्रभारी, कीर्ति नायक कुम्हारी मण्डल प्रभारी, रेखराम बंछोर संयोजक जिला सदस्यता अभियान भिलाई, राजेंद्र कुमार संयोजक जिला सदस्यता अभियान दुर्ग, बृजेश बिचपुरिया कुम्हारी मण्डल सदस्यता प्रभारी, श्रीमति हर्षा चंद्राकर दक्षिण मण्डल सदस्यता प्रभारी, संतोष सोनी मध्य मण्डल सदस्यता प्रभारी, राजेश चंद्राकर उत्तर मंडल सदस्यता प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता से संबंधित समीक्षा कर जानकारी लेंगे l जिसके लिए मण्डल सदस्यता प्रभारी तैयारी कर रहे है l उक्त जानकारी दिलीप साहू संयोजक विधानसभा पाटन, खेमलाल साहू अध्यक्ष भाजपा मध्य मण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष भाजपा दक्षिण मंडल, लोकमणि चंद्राकर अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल, राजू निषाद अध्यक्ष भाजपा कुम्हारी मंडल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *