रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालाय के सेवानिवृत कर्मचारीयों ने एवं राज्यपाल से सातवें वेतनमान के एरियस की अन्तिम किश्त और सातवे वेतनमान के आधार पर अर्जित अवकाश नगदीकरण के डिफरेंश की राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग,

रायपुर,, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि वि वि ने अपने कार्यरत कुछेक नियमित कर्मचारियो को सातवें वेतन मान के एरियर्स का भुगतान किया और कुछेक नियमित कर्मचारियो को छोड़ भुगतान करना न्यायोचित नहीं है जिसका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुनील नामदेव और सचिव संदीप खर्गवंशी एवं सेवानिवृत कर्मचारियो ने विरोध दर्ज किया था ।* *सेवानिवृत कर्मचारीयो को उक्त भुगतान नहीं करने से रोष व्यक्त किया है।

कुलपति / कुलसचिव से ब्यक्तिगत रूप से मिलते हुए ज्ञापन सौंपते हुए सेवानिवृत कर्मचारियो ने वि वि की सर्वोच्य बॉडी कार्य परिषद के एक एक सदस्यों से मिल कर अपनी समस्या रखते हुए सातवे वेतन मान के उपरोक्त एरियर्स और अर्जित अवकाश नगदीकरण छठवें वेतनमान और सातवें मान के बीच के अंतर की राशि का भुगतान शीघ्र करने का निवेदन करते हुए पत्र सौप कर अपनी ब्यथा बताई।*

प्रदीप मिश्र ने बताया कि 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत हुवे कर्मचारियो को छठवें वेतन मान के आधार पर अर्जित अवकाश नगदीकरण का भुगतान किया गया आश्चर्य है कि ये कर्मचारिगण सातवे वेतनमान के आधार पर वेतन लेते हुए ही सेवानिवृत होते हैं। तो उन्हे सातवें वेतनमान के आधार पर ही अर्जित अवकाश के नगदीकरण की पात्रता है तो वि वि भुगतान क्यो रोक रहा है**इन कर्मचारीयों का क्या गुनाह है की विगत दो वर्षो से लगातार आवेदन और निवेदन करते आ रहें हैं उन्हे केवल और केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा अब इन सभी कर्मचारीयो के छठवें वेतनमान और सातवे वेतनमान के बीच के अर्जित अवकाश नगदीकरण के अंतर की राशि के एरियर्स का भुगतान करने के लिए संघर्ष करते हुए एक जुट हुए हैं *

**सेवानिवृत कर्मचारियो ने कुलपति / कुलसचिव को 4 सितम्बर और राज्यपाल एवं कुलाधिपति को भी अपना अभ्यावेदन 5 सितम्बर 2024 को पत्र देकर कुलपति और कुल सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश और आदेश देने का निवेदन कर चुके हैं l ताकि सेवानिवृत कर्मचारियो को लंबित उपरोक्त दोनों एरियर्स की राशि का भुगतान शीघ्र किये जाने का निवेदन किया है l*

श्रीं मिश्र ने बताया कि सातवें वेतनमान के अंतिम किस्त के एरियर्स / अर्जित अवकाश नगदीकरण के डिफ्रेंश की राशि का भुगतान 20 सितम्बर 2024 तक नहीं होता है तो समस्त सेवानिवृत कर्मचारीगण हड़ताल मे जाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी वि वि प्रशासन की होगी*

उक्त ज्ञापन वि वि को सौंपने के समय ये रहे उपस्थित,,, राकेश शुक्ला, सोनसाय ठाकुर, दानीराम, शिरिष त्रिवेदी, सुरेंद्र वर्मा , गणेशराम यादव , , मोह्माद अकिल , कोमल प्रसाद राठौ , सोनसाय ठाकुर अशोक पाठक प्रदीप मिश्र आदि उपस्थित थे। प्रदीप मिश्र अपने समस्त साथियों को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार ब्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *