सचिन पायलट को पीसीसी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटाया, साथ ही दो मंत्री भी हटाये गए

जयपुर।राजस्थान कांग्रेस  ने बागी हुए उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट  को पीसीसी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम पद से हटा दिया है। पायलट के साथ ही पर्यटन मंत्री पद से विश्वेंद्र सिंह और खाद्य मंत्री पद से रमेश मीणा को भी हटा दिया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा  को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।वहीं गणेश घोघरा को  युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है।   आज राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  जयपुर में सुबह 11 बजे शुरू हुए मंथन के बाद विधायक दल की बैठक में जहां अनुपस्थित विधायकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में यह जानकारी दी। इस बीच सचिन पायलट और दो अन्य नेताओं को मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।  पार्टी सूत्रों के अनुसार, गहलोत मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में मिश्र को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में शीघ्र ही बदलाव संभव है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *