धमतरी। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के वरिष्ठ संरक्षण सदस्य तथा शासकीय पोलीटेक्निक धमतरी के प्राचार्य श्री पी के पांडे सर के जन्म पर संगठन के पौधारोपण अभियान के अंतर्गत छायादार एवं फल देने वाले पौधे संस्था परिसर में रोपकर जन्म मनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने संरक्षण सदस्य श्री पी के पांडे सर के सरल स्वभाव, दूरदृष्टी प्रशासनिक क्षमता वाले व्यक्तित्व के धनी तथा संगठन को सही मार्गदर्शन देने वाले गुणों को उजागर किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपने चहेते वरिष्ठ संरक्षण सदस्य एवं शासकीय पोलीटेक्निक धमतरी के प्राचार्य श्री पी के पांडे सर को जन्म दिन पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री पांडे सर ने जन्म दिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए सभी सदस्यों को आशीर्वाद एवं धन्यवाद दिया तथा एसोसिएशन के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की एवं एसोसिएशन के पौधारोपण अभियान को सतत जारी रखने की सलाह दी। सदस्यों ने अवगत कराया कि एसोसिएशन के पौधारोपण अभियान में विभिन्न किस्म के पौधे संस्था परिसर में लगाए जिसमें नीम पीपल आम अमरूद एवं जामुन के प्रमुख हैं जो बड़े होकर फल एवं छाया देंगे। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारी
उपस्थित थे।
