भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम सौंप ज्ञापन।

कुम्हारी। भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के तत्वावधान में बुधवार को प्रेमलता डोंगरे अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी एवं अश्वनी देशलहरे समाजसेवक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग स्थानीय थाने में थाना प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे अनूसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर नाराजगी जताई है। ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनूसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति के सुरक्षित आरक्षण एक्ट के हितों की रक्षा को अनदेखा करते हुए जो फैसला दिया गया हैं वह संविधान के विरुद्ध और न्याय संगत नही है अतः इसपर पुनः विचार किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *