छत्तीसगढ़ निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर आज भाजपा पाटन द्वारा श्रद्धांजली अर्पित कर उसके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाली गई

पाटन : आज पाटन नगर भाजपा परिवार द्वारा रेस्ट हाऊस पाटन में
भारतीय राजनीति के युग-पुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, कोमल हृदय संवेदनशील शख्सियत, भारत माता के सच्चे सपूत छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किए गए एवं उनके भारत देख पर किए गए योगदान उनके चरित्र पर प्रकाश डाली गई, एवं उनके आदर्शो पर चलकर हमे शिक्षा लेने की बात कही गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मध्य पाटन मण्डल के अध्यक्ष श्री खेमलाल साहू जी पाटन नगर भाजपा अध्यक्ष होरिलाल देवांगन , वरिष्ठ नेता मेहत्तर वर्मा, ने प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला एवं मध्य पाटन मंडल के महामंत्री हरिशंकर साहू जी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं पाटन नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भले ने आभार व्यक्त किया ,प्रमुख रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री मति निशा सोनी जी , सीता देवांगन , छबि देवांगन ,केवल देवांगन, राज देवांगन, नितेश तिवारी ,सागर सोनी, योगेश कश्यप, डॉक्टर उत्तम निर्मल आदि प्रमुख रूप से
पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *