कुम्हारी में शान से लहराया तिरंगा “जय हिंद के नारों,भारतमाता की जयघोष” से गूंज नगर।

विक्रम शाह की खबर

कुम्हारी। कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा नगर पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि- विगत वर्षों में विकास के जितने कार्य हो सके हमने किये हमारा सपना था कि नगर में विकास के और भी कार्य करें जो अधूरा रह गया। फिर भी हमने जितना किया उसके लिये समस्त नगर वासियों का जो सहयोग मिला उसके लिए हम आभारी है। वहीं उद्बोधन की कड़ी में पार्षद मनहरण यादव थनेश पटेल एवं जानकी ध्रुव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम के दौरान एसएलएमआर सेंटर के दीदियों, सफाई कर्मचारियों व राजस्व विभाग के कर्मचारियों का सम्मान किया गया। नगर पालिका मुख्य अधिकारी नेतराम चंद्राकर ने समस्त नगर वासियों को आजादी के पर्व की बधाई दी। वहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामाधर शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षकगण व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य विद्यालय में अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी द्वारा ध्वजारोहण किया गया विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत संस्कृतम गीतम एवं तिलक व बैच के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया । स्कूल के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में 1100 और देशभर में 12 हजार से अधिक सरस्वती शिशु मंदिर संचालित है प्रति वर्ष यहां के विद्यार्थी प्रवीण्य सूची में आते है। विद्यालय के छात्र छात्राएं कई स्थानों पर आईएएस, आईपीएस तथा इसरो व नासा में वैज्ञानिक है। कार्यक्रम में केएसके इंजीनियरिंग के जीएम देवेंद्र कुमार अग्रवाल, महेश वर्मा ,मधु यादव ,अवधेश दुबे राजकुमार शुक्ला, अश्वनी साहू ,गीतेश्वर साहू, रामबिहारी मिश्रा, संजय पांडे एवं बबला चंद्राकर उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मनीषा साहू जागेश्वरी देवांगन ने किया । सेजस जंजगिरी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रूपेश साहू एवं लोकेश साहू ने ध्वजारोहण किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में वार्ड 10 के पार्षद सुधाकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। वार्ड क्रमांक 15 दुर्गा मंच में वार्ड पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद ने झंडा फहराया। वार्ड क्रमांक 9 में वार्ड पार्षद निश्चय वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। विद्याज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में फादर लिज्जो मैथ्यू ने ध्वजारोहण किया। नगर स्थित शासकीय आयुर्वेद औषधालय में वार्ड पार्षद महेश सोनकर व पूर्व पार्षद राधेलाल यादव के द्वारा आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं विद्यादीप पब्लिक स्कूल में स्कूल संचालक बल्ला सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया यहां स्कूली बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई। खारुन ग्रीन्स कॉलोनी में कॉलोनी वासियों द्वारा ध्वजारोहण किया इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे। केएसके इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में सामूहिक रूप से देवेंद्र अग्रवाल रामबिहारी मिश्रा, सुरेश पाण्डेय एवं विद्या शंकर पांडे ने सामूहिक ध्वजारोहण किया। नगर स्थित गौरव टिम्बर में संस्था प्रमुख ब्रिजभूषण पाण्डेय ने झंडा फहराया इस दौरान राकेश पाण्डेय भी उपस्थित रहें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलार समाज नगर इकाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से समाज अध्यक्ष हीरा सिन्हा सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। स्कूल बाजार चौक (बस्ती) स्थित उच्च माध्यमिक कन्या शाला एवं बालक पूर्व माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक शाला में संयुक्त रूप से 78 वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा प्रभात रैली निकाली गई यहां सांसद प्रतिनिधि गिरीश सोनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान एसएमसी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगान तथा राज्यगीत की प्रस्तुति की गई। शाला के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत के बाद विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, कविता, भाषण आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश सोनी (सांसद प्रतिनिधि), विशिष्ठ अतिथि केनरा बैंक प्रबंधक, व पार्षद महेश सोनकर, अश्विनी देशलहरे, इमरान रिजिवी, फिंगेश्वर साहू, केजऊ राम यादव, राधे लाल यादव (पूर्व पार्षद), आर.के. सिदार (आयुर्वेदिक डॉक्टर), दीपक बैस उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पद्मा सेन, श्रीमती रानू यादव, एसएमसी अध्यक्षों के द्वारा किया गया। गिरीश सोनी ने अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। कन्या शाला के संस्था प्रमुख पी. एम. चंद्राकर के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अंतिम पंक्ति में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। प्रेस क्लब कुम्हारी में भी स्वतंत्रता दिवस जोशिले अंदाज में मनाया गया यहां संरक्षक डॉ मोहन आनंद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारगण शामिल हुए। परिसर में संध्या 7 बजे से एक शाम शहीदों के नाम थीम पर देश भक्ति गीतों का संगीतमय आयोजन सम्पन्न हुआ इसके अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *