शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय रायपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, आजादी के बाद से भारत में बहुत बदलाव हुए है; भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था की दिशा में निरन्तर प्रगति की ओर है। शिक्षा ,स्वास्थ्य, भोजन आवास एवं अन्य आवश्यक आवश्यकताओं में प्रयास किया जा रहा है। देश की सच्ची सेवा अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन कर किया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा छात्रावासी छात्राओं को बैज देकर सम्मानित किया।

साथ ही जिन छात्राओं ने प्रतिभा सम्मान समारोह2023 -24 में नृत्य प्रस्तुति दी थी ;उन्हें दानदाता इंदिरा देवी चम्पा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमलेश जैन द्वारा प्रदत्त पुरस्कार 15000की राशि को इस गौरवशाली क्षण में प्राचार्य द्वारा नृत्य समूहों को देकर सम्मानित किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा कु अंजलि नियल, रामेश्वरी बंजारे, धनलक्ष्मी साहू,रिया ज़मीदार, सानिया दानी, कुसुम बघेल ,हेमलता साहू ने भाषण प्रस्तुत किया; कुसुम बघेल, अंजू ध्रुव, महाविद्यालय की संगीत की छात्राओं ने गीत एवं छात्रावास की छात्राएं रूचि साहू, ज्योति साहू, प्रियंका साहू, हिमानी वर्मा, तारिणी वर्मा ,अंजू बरिहा ,सिद्धि तिवारी, सुमन, अनुपमा, माया, जाह्नवी ने गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ प्रभारी डॉ. सविता मिश्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्रसंघ के सदस्य डॉ. वैभव आचार्य, डॉ. ऋतु मारवाह, मिनी एलेक्स, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक ,सहायक प्राध्यापक , अतिथि व्याख्याता, महाविद्यालय के अधिकारी – कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।
