12 संसदीय सचिवों का कल सीएम हाउस में होगा शपथ समारोह: मुख्यमंत्री ने नाम तय किए



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम बारह विधायकों को संसदीय सचिवों की शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी संसदीय सचिवों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। लेकिन, ऐसी चर्चा है कि बारह संसदीय सचिवों में तीन महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिवों के नाम तय कर लिए हैं। यह नाम कल सार्वजनिक हो जाएंगे। संसदीय सचिवों के लिए जो फाॅर्मूला तय किया गया है उसके अनुसार जिन जिलों से मंत्री नहीं बनाए गए हैं, उन जिलों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उसी के अनुरूप विधायकों का संसदीय सचिव के लिए चयन किया गया है। तीन महिला विधायकों में तखतपुर की विधायक रश्मि सिंह का नाम चर्चा में है। इसके अलावा बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय भी संसदीय सचिव बनने की कतार में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *