आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज का 74वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ दुर्ग के मोहलाई छातागढ़ में मनाया गया

छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज, अपने संस्थापक पदाधिकारियों स्वर्गीय लक्ष्मण लाल यदु ,स्वर्गीय नारायण रावत , स्वर्गीय तेजराम कृपाण यादव का आदमकद प्रतिमा स्थापित करेगी,

दुर्ग,,,यादव सम्मान समारोह व छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के 74वां स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव जी,दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहलाई छातागढ़ में दोपहर 2बजे शिरकत किया, जहां पर दुर्ग जिला अध्यक्ष – विजय यादव व दुर्ग नगर अध्यक्ष पवन यादव सहित ग्राम मोहलाई प्रमुख रामानंद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव , हमारे यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव , योद्धा -नर्तन के उपाध्यक्ष हर्ष हिंद यादव ,मोहलाई पूर्व सरपंच भरत निषाद का पितांबरी गमछा पहना कर, वंदन अभिनंदन किया, यादव समाज के लिए अपना तन मन धन अर्पण कर यादव संस्कृति को संरक्षण संवर्धन करने वाले युवा यादव सम्मान समारोह में दुर्ग जिला, रायपुर जिला व राजनांदगांव जिला प्रमुखों का फल,पितांबरी गमछा पहना कर प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया,इस अवसर पर दुर्ग जिला, दुर्ग नगर अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ दिवंगत समाज सेवक

1) स्वर्गीय श लक्ष्मण लाल यदु 2) स्वर्गीय नारायण रावत (यादव)

3) स्वर्गीय तेजराम कृपाण (यादव) के आदमकद प्रतिमा बनाने के लिए 21,000,(इक्कीस हजार) रूपये का सहयोग प्रदेश अध्यक्ष को नगद राशि दिया गया दुर्ग जिला व दुर्ग शहर पदाधिकारियों ने। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि, वरिष्ठ दिवंगत समाज सेवियों का प्रतिमा बनाना से हमें उनके द्वारा बतलाये समाज उत्थान कार्यों की याद दिलाती हैं जिससे हम सभी अपने कोसरिया शाखा के युवा, नौजवानों को समाज सेवा के साथ देश सेवा करने प्रेरित करते हुए सहि मार्गदर्शन प्रदान करें,आज अशिक्षा के कारण यादव गरीब है,जिस दिन समाज सामूहिक रूप से संकल्प लें हर गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प ले उस दिन यादव समाज में गरिब शब्द हट जायेगा, यादव शिक्षीत होंगे तो वह अपने अधिकार व कर्तव्यों को समझेंगे, रूढ़िवादी परम्परा व नशा पान भी यादव समाज के उत्थान में बहूत बड़ी बाधा है, उससे भी हमें दूर रहना होगा यह तब होगा जब हमारे बच्चे शिक्षीत होंगे,और हम अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे,आज छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज का 74 वां स्थापना दिवस व भारत देश आजादी 78वां स्वतंत्रता दिवस कि आप सभी को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं, दिया आज हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी देश प्रेम के लिय हर घर तिरंगा फहराया जायें का जो संदेश आज मोहलाई छातागढ़ सहित दुर्ग जिला में देखने मिला जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारत देश बहुत जल्द विश्व गुरू के गुरु गद्दी पर आशिन होगा, वंदेमातरम्,भारत माता कि जय,जय यादव -जय माधव, जय घोष के साथ यादव सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे, राधे यादव, गोवर्धन यादव, बाबूलाल यादव, ईश्वरी यादव, भुपेंद्र यादव , दीलिप यादव, रोमनाथ यादव, ललित यादव, विष्णु यादव, चैतराम यादव, छबि लाल यादव, श्रीमती सरिता यादव, श्रीमती करूणा यादव, श्रीमती गुड्डी यादव राधा यादव, श्रीमती सोनिया यादव , श्रीमती गिता यादव, श्रीमती आशा यादव,अजय यादव, तामेश्वर यादव सहित दुर्ग नगर व दुर्ग जिला के सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *