आजादी के वीरों सपूतों का,आओ यश गान करें!

आजादी के वीरों सपूतों का,आओ यश गान करें!
श्रद्धा,सुमन अर्पित कर,उनका हम सम्मान करें !!
कतरा कतरा खून देकर,जो देश बचाया करते है..!
ऐसे वीर सपूतों का,हम सब यश गाया करते है !!

घर से दूर सरहद में रहकर,देश का गान करते है!
सर्दी,गर्मी,बरसात सहकर,तिरंगे की मान रखते है !!
दुश्मनों से लड़ते-लड़ते,जो वीर गति को पाते है!
ऐसे वीर सपूत जग में,मरकर अमर हो जाते हैं..!!

आओ मिलकर देशहित में,कुछ अच्छा काम करें!
पेड़ लगाकर धरती में,वीरों के हम नाम करें..!
राष्ट्रहित में मर मिटने को जीवन अर्पण करते है !
ऐसे वीर सपूतों का हम,शत-शत वंदन करते है..!!
—–+++—-
प्रीतम कुमार साहू,शिक्षक
शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद,भिलाई,दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *