पाटन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा जामगांव एम में लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर जामगांव एम शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

