कुम्हारी। दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल ने सुजीत यादव को दुर्ग जिले के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित स्कूल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (सेजस) कुम्हारी का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष राजू निषाद सहित भाजपा कुम्हारी मंडल के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है साथ ही सुजीत ने नियुक्ति के लिए सांसद का आभार माना।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (सेजस) कुम्हारी के सांसद प्रतिनिधि बने सुजीत यादव
