देवरीबंगला / आजादी के 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी व्दारा शहीद रितेश वैष्णव की प्रतिमा स्थल हाई स्कूल प्रांगण देवरी से बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल मार्रीबंगला तक संविधान पदयात्रा की गई। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कार्यकर्ताओं को संबंध करते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। हमारे संविधान के महत्व को समझना है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदुस्तान है। लोकतंत्र एवं संविधान को सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य है। वर्तमान में कुछ लोग संविधान की मूल भावनाओं को नष्ट करना चाह रहे हैं। उनसे सतर्क रहना है। आज कई देशों में उथल-पुथल मची हुई है। कांग्रेस ने हमारे देश को तथा संविधान को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। संविधान यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, महामंत्री संजीव चौधरी, जीवन कश्यप, भूपेश नायक, केजूराम सोनबोईर, दीपक सिन्हा, बरसन निषाद, इंदरचंद बाफना, हेमलता साहू, इंदरमन देशमुख, ललित हिरवानी, ऐनकुमार साहू, नवलदीप गंजीर,ढाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकतंत्र व संविधान को सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य : जागृत सोनकर
