कोरोना ब्रेकिंग: पाटन में हुआ कोरोना विस्फोट दिन में मिले 5 कोरोना पाजेटिव मरीज,एक का कल हुआ मौत

पाटन. पाटन में आज कोरोना के 5 पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। जिनमे से दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के कर्मचारी है। जबकि 1 मरीज पाटन का मेडिकल संचालक है। पाटन में मिले कोरोना पाजेटिव मरीज से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कम्प्प मच गया है। सभी पाजेटिव मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में आये लोगो की खोजबीन की जा रही है। दो मरीज अमलेश्वर के बटालियन में मिला है। अमलेश्वर में पाए गए दोनो मरीज कोरोना पाजेटिव मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। कल पाटन ब्लॉक के ग्राम सुरपा के एक कोरोना पाजेटिव मरीज का मौत हो गया है। मरीज किसी दूसरे बीमारी का इलाज करवाने मेकाहारा रायपुर में भर्ती था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *