रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर साहू समाज ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सुराजी योजना के तहत गांव-गांव में गौठानों के निर्माण तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र तथा गाय और बछड़े की एक मूर्ति भेंट की।इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कोरोना संकट के समय प्रवासी मजदूरों एवं सीएम रिलीफ फंड एवं पीएम रिलीफ फंड में समाज के द्वारा किए गए सहयोग के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए विभिन्न मांगे रखी जिसमें समाज की बृहद आबादी के अनुरूप कम से कम एक और योग्य अनुभवी वरिष्ठ विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने समाज से ज्यादा से ज्यादा योग्य जनों को निगम मंडल आयोग में प्रतिनिधित्व सहित छत्तीसगढ़ के समस्त जिला साहू संघ के लिए जिला मुख्यालय में जमीन का आवंटन शामिल है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि गौवंश के धार्मिक महत्त्व के साथ ही अब हमें पशुधन के आर्थिक महत्व को भी समझने की जरूरत है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर संग्रहण कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जाएगी। इससे किसानों की रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी और इसके उपयोग से जमीन की उर्वरा क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली त्योहार से इस बार गोबर क्रय करने की शुरूआत होगी। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं किसानों से इस योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन हिरवानी के साथ ,थानेश्वर साहू, सरिता साहू , तुलसी दास साहू ,शांतनु साहू , प्रवीण साहू , हनुमंत साहू संदीप साहू ,सनत बंटी साहू, राजू साहू, मेघराज साहू ,किशोरी साहू, रामसेवक साहू ,शीतल साहू, देवनाथ साहू भुनेश्वर साहू, धरम साहू, दयाराम साहू ,बलदाऊ साहू ,मार्तंड साहू धनंजय साहू, गिरधारी साहू, नरेंद्र हिरवानी, बृजेश साहू , रमेश साहू, चित्ररेखा साहू, यामिनी साहू, सुरजीत साहू,प्यारे लाल साहू, लक्ष्मी साहू, आशालता साहू, अम्बालिका साहू,पिंटु साहू ,सीमा साहू, चूड़ामणि साहू अंगेश्वर साहू,कमलकांत साहू, पवन साहू ,आनंद साहू, खेमराज साहू, बेमूराम साहू, बालाराम साहू, ओमप्रकाश साहू, चंद्रप्रकाश गुरूपंचायन, लाला साहू, भुनेश्वर साहू, ईश्वरी साहू , गोपाल प्रसाद साहू, उधोप्रसाद साहू, नारायण लाल साहू,महंत लीलाधर दास,बालाराम साहू,पूरन साहू, चतुर्भुज साहू, रमेश साहू, अर्जुन गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता , प्रदीप कुमार ,कमलकांत साहू ,डॉ. दिनेश साहू , डॉ. पुनीत साहू,अभिषेक साहू , दिलीप साहू, युवराज साहू ,ललित कुमार साहू ,प्रेम साहू सहित समाज के सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

