राजीव लोचन फाउंडेशन यूथ विंग ने मनाया हरित महोत्सव एवं किया पौधारोपण

रायपुर ,राजीव लोचन फाउंडेशन यूथ विंग ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस को हरित महोत्सव के रूप में मनाया । पदाधिकारी गण दिवंगत पूर्वजों एवं शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में श्रद्धांजलि स्वरुप नेताजी सुभाष महाविद्यालय में आंवला का पौधा रोपण किया । फाउंडेशन अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया की फाउंडेशन के सचिव तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विवेक मिश्रा ने पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली एवं पूरा बढ़ते तक देखभाल की व्यवस्था का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर यूथ विंग के पदाधिकारी अमित मिश्रा, असीत मिश्रा, अपूर्व मिश्रा, आशीष मिश्रा, सुमित मिश्रा, रोमिल मिश्रा, राहुल मिश्रा, हर्षवर्धन मिश्रा, सोपान मिश्रा, कबीर मिश्रा, संदीपन मिश्रा, शशांक मिश्रा, मयंक मिश्रा, मानसी मिश्रा, तनिष्क मिश्रा सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *