तीज मिलन समारोह की तैयारी को लेकर गांव गांव में होगी बैठक

  • अरसनारा परिक्षेत्रीय के बैठक में दिया गया दिशा निर्देश


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशानुसार परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की कार्यकारिणी बैठक रविवार को ग्राम ढौर में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरुवात कृष्ण कर्मा मंदिर में आरती पूजन के साथ हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन लालेश्वर साहू ने हिन्दू समाज में बढ़ते हुए धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा धर्मांतरण समाज के लिए अभिशाप है। साहू समाज की कोई भी परिवार हिन्दू धर्म से अलग ना हो ये हम सबकी जिम्मेदारी है।
महासचिव खेमलाल साहू ने समाज में बढ़ रहे अंतर्जातीय विवाह, सभी प्रकार के आयोजनों में नशा पान कर व्यवधान पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करें। उपस्थित लोगों से कहा कि अपने बच्चों को समाज की बैठकों में अवश्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने बताया कि तहसील साहू संघ पाटन से अचानकपुर का संबद्धता समाप्त किया गया है।
तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू एवं कमलेश्वरी साहू ने 1 सितम्बर को आयोजित तीज मिलन समारोह के बारे में विस्तार सें जा देते हुए समाज में महिलाओ की सक्रिय भूमिका निभाने की निवेदन किया।
युवा संयोजक गोपेश साहू ने ग्राम पतोरा में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती के आय व्यय का विस्तार से जानकारी दिया।


परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त वक्ता अतिथि एवं स्वजातीय जनों का स्वागत के साथ ही विषय वार बैठक के बारे में जानकारी दिया।
बैठक को तहसील सहसचिव विमला साहू, परिक्षेत्र उपाध्याय उषा साहू ने भी संबोधित किया। साथ ही साथ उन्होंने तीज मिलन समारोह की तैयारी को लेकर गांव गांव में बैठक आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने आग्रह किया।
बैठक का संचालन किशन हिरवानी ने एवं आभार प्रदर्शन कौशल बनपेला ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता लालेश्वर साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, बैठक प्रभारी खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन, सह प्रभारी विमला साहू सह सचिव, सरिता साहू उपाध्यक्ष, कमलेश्वरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, गोपेश साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, हरिशंकर साहू अध्यक्ष अरसनारा परिक्षेत्र,उपाध्यक्षद्वय कौशल बनपेला एवं उषा साहू, सचिव किशन हिरवानी, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कृष्णकुमार साहू, अर्जुन साहू सचिव न्याय प्रकोष्ट,लालजी साहू तहसील प्रतिनिधि, बलराम साहू मीडिया प्रभारी, खेमिन साहू सरपंच सेलूद, जागेश्वरी साहू,तिलेश्वरी साहू, दनीराम साहू अध्यक्ष ढौर, गिरीश साहू, पुनाराम साहू अध्यक्ष अरसनारा, टोमन साहू उपाध्यक्ष रवेली, रेखराम साहू अध्यक्ष बैठेना, रघुनन्दन साहू अध्यक्ष पतोरा, बसंत साहू सचिव चुनकट्टा, तोरण साहू अध्यक्ष गोड़पेंद्री, अनिल बनपेला सचिव सेलूद, महेंद्र साहू अध्यक्ष लोहरसी,शत्रुहन साहू अध्यक्ष देमार, विजय साहू उपाध्यक्ष करसा, दिलीप साहू,शिवकुमार साहू, देवचरन साहू, दशरथ साहू,नाथूराम साहू,महेंद्र साहू,जगनु राम साहू,जयंत साहू,नरोत्तम साहू,दिनाराम साहू,कृपाराम साहू,मन्नूलाल साहू,तेजेश्वर साहू,रुपेश साहू, त्रिभुवन साहू,रामनाथ साहू, मुरारी साहू,मोतीराम साहू,कार्तिक साहू,दूर्वासा साहू,धन्नूराम,नरसिंग साहू,रामलाल साहू,सुंदरलाल साहू,चिंताराम साहू,रुपराम साहू,हेमकुमार साहू,डा बुधेश्वर साहू,रोमनाथ साहू,चेलाराम साहू,शिवकुमार साहू,नारायण साहू,गुलाब साहू,प्रेमलता साहू,सध्या साहू,दिव्या साहू,सतरूपा साहू,ललिता साहू,शैल साहू,पीतांबरी साहू, हिरावती साहू,दीपा साहू,चमेली साहू,अन्नू साहू,तारा साहू,गंगा साहू,भगवंतिन साहू,जानकी साहू,रोहनी साहू,जोहतरीन साहू,कमला साहू,लक्ष्णी साहू,कुमारी बाई साहू,गणेशिया साहू,बुधयारिन साहू,उर्मिला साहू,दुलारी साहू,उमा बाई साहू एवं अरसनारा परिक्षेत्र के उन्नीस इकाई से स्वजातिजनों की उपस्थिति हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *