बेटी बचाओ मंच संजय नगर ने बोल बम कांवर यात्रा का आयोजन किया

रायपुर, संजय नगर बेटी बचाओ मंच ने सावन के दूसरे सोमवार को बोल बम कांवर यात्रा का भव्य आयोजन किया। मंच के पदाधिकारी व सदस्यों ने पीले तथा भगवा ड्रेस में संजय नगर स्थित शिव मंदिर से जल लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने धर्म ध्वज लहराकर कांवरियों को रवाना किया तथा यात्रा में शामिल हुए मंच के संजय नगर अध्यक्ष संजना तिवारी तथा अमलेश्वर परिक्षेत्र अध्यक्ष स्वरा मिश्रा ने सभी यात्रियों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया।

कांवड़ यात्री बोल बम के जयकारे के साथ महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक तथा भोजन प्रसादी के साथ यात्रा का समापन किया। यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, संजय नगर अध्यक्ष संजना तिवारी, अमलेश्वर अध्यक्ष स्वरा मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, केजई साहू , तिलमाती मानिकपुरी, शशि साहू, दीपाली सोनवानी, रीतु, नम्रता विश्वकर्मा, डागेश्वरी साहू, ऊषा विश्वकर्मा, लता पवार, कावेरी साहू, नमिता तिवारी, नमन साहू, मयंक साहू सहित पदाधिकारी व सदस्य गण काफी संख्या में शामिल थे। प्रेषक- ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *