पाटन— जीवन दीप समिति पाटन की साधारण सभा एवं जीवन दीप समिति झीट की संयुक्त बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में आयोजित की गई।
जीवनदीप समिति पाटन के पदेन अध्यक्ष
विधायक पाटन भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अरविंद भारद्वाज की अध्यक्षता में एव झिट जीवन दीप समिति के जनपद अध्यक्ष राम बाई सिंह ने किया बैठक में पाटन अस्पताल में 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिये मंजूरी दी गई गर्भवती महिलाओं के बन्द हो चुके सोनोग्राफी की सुविधा को फिर से प्रत्येक गुरुवार को प्रारम्भ किया जावेगा गम्भीर कुपोषित बच्चो के लिये संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु कुक एव सह केयर टेकर की व्यवस्था के लिये सहमति बनी इसके अलावा सफाई के प्रति गम्भीरता से ध्यान देने की बात कही गई आपातकालीन मरीजो के परिवहन के लिये अस्थाई रूप से ड्राइवर रखने प्रस्ताव लिये लिवर फक्शन टेस्ट,किडनी फक्शन टेस्ट,लिपिड प्रोफ़ाइल,टायफाईड रेपिड टेस्ट आदि ब्लड जांच हेतु न्यूनतम दर जांच प्रारम्भ होगी नई एक्सरे मशीन लगाने का भी प्रस्ताव हुआ उसके बाद न्यूतम दर निर्धारित किया जावेगा भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन एवं अन्य नामांकित सदस्यों सोहन बघेल, पूरन साहू, कमल किशोर वर्मा, प्रशांत शुक्ला,झिट जीवन दीप समिति से अंसु रजक,चंद्रशेखर यदु एवं एसडीएम विनय पोयाम, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा तथा अन्य अधिकारीगणों की उपस्थिति में समपन्न हुआ
