पाटन। मंगलवार को दोपहर जामगांव(एम) और तर्रा के बीच हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने कल रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक युवक का नाम रोहित निर्मलकर बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक रामलाल साहू का इलाज जारी है । बताया जाता है कि दोनों बाइक में सवार थे जिसे पैरा कुट्टी से भरे स्वराज माजदा क्रमांक CG04 G 8446 ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनो युवक दूर जा गिरे जिससे दोनो को गंभीर चोट आई थी । दोनो युवक पाटन विकासखंड के ग्राम अचानकपुर के है। ग्राम युवक की आकस्मिक निधन से ग्राम अचानकपुर में शोक की लहर है।

