खबर हेमंत तिवारी
छुरा/ राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की बैठक हुई। बैठक का आयोजन छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया। इस दौरान विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान समय में फ़ैल रहे संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त करने व अन्य लक्षणो वाली बीमारियों के लिए पूर्व से तैयारी करने की बात खंड चिकित्सा अधिकारी व अन्य मेडिकल ऑफिसर से कही।जीवनदीप समिति की बैठक में विधायक ने अस्पताल की साफ सफाई के प्रति भी विशेष ध्यान देने को कहा,उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के प्रति डॉक्टर और स्टाफ का रवैया सकारात्मक हो। मरीजों को मानसिक रूप से सपोर्ट करने और मिलने से उनकी आधी बीमारियां ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की नियमित उपस्थिति के प्रति विशेष ध्यान दें। विधायक रोहित साहू ने भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण भी किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू,जिला पंचायत सदस्य द्वय चंद्रशेखर साहू,केशरी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव,पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा महामंत्री रामलाल कुलदीप,शिवकुमार जायसवाल, तुलाराम साहू, थानसिंह निषाद,नरोत्तम साहू, इमरान,मानसिंह निषाद,धनेश साहू, सुजल कोठारी आदि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
