खबर हेमंत तिवारी
राजिम /बारिश के दिनों में ऐसे तो कीचड़ होना आम बात है ।पर अगर सड़के पूरी टूट जाए तो क्या कहना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोपरा से लेकर भेंडारी तक बने इस मार्ग का बस्ती के बीचों बीच गुजरने वाले इस सड़क इतना बुरा हाल है कि अभी से ही जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से बजबजा रहे है। और गड्डे इतने बड़े-बड़े है कि राहगीर धोखा खा जा रहे हैं और कीचड़ से सना कर संबंधित विभाग को कोश रहे है।। पहले या सड़के अच्छे थे पर बीते 2 सालों से मरम्मत नहीं होने की वजह से सड़के पूरी टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है जैसे ही पानी गिरता है तो पूरे गड्ढे में पानी रुक जाता है जबकि निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से इस मार्ग ऐसा हाल है ।

इस प्रकार जिले के कई गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने सड़कों का बुरा हाल है समय रहते इस पर किसी प्रकार की मरम्मत के कार्य नहीं किया गया जिस वजह से सड़के जल्दी टूट गई और महज खाना पूर्ति के लिए बीच-बीच में रिपेयरिंग के नाम पर डामर का लेवल चढ़ा दिया जाता है। और बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।
