खबर हेमंत तिवारी
राजिम/ एक बार फिर बरसात चालू हो चुका है और बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रहा है। नतीजा की सरगी नाल फिर अपने ऊफान पर होने वाला है।और शकनीवार को।पुल के ऊपर पानी चाट गया बताना लाजमी होगा की ग्राम पंचायत रवेली के पास बने यह निचली और छोटी पुलिया हर हमेशा बरसात में डूब जाता है। जिससे यहां इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों वा।पर्यटकों को हर बरसात परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी इसी परेशानियों को देखते हुए ग्राम रवेली के ग्रामीणों ने यहा उच्च स्तरीय फूल बनाने की मांग की थी ।और उस समय पुलिया का सर्वे भी चालू हुआ था। पर पुल यहां न बनकर लोहारसी ग्राम बना दिया गया जबकि जायदा जरूरी यहा था। इस प्रकार प्रदेश सरकार की और सेतु विभाग की मनमानी का नतीजा है। कि एक गांव के लिए करोड़ों रुपए का पुल बना दिया गया। जबकी रवेली भेंडरी के बीच में पुलिया बनाना अति आवश्यक था।

जिससे यहां दर्जनों गांव के।लोग आना-जाना करते साथ ही जतमई घटारानी आने जाने वाले पर्यटकों को भी इस मार्ग का लाभ मिलता। पर सेतु विभाग के गलत आकलन का नतीजा है कि केवल एक मुरमुरा गांव को जोड़ने के लिए लोहरसी और मुरमुरा के बीच सरगी नाल में करोड़ों रुपया के पुल खड़ा कर दिया जो केवल एक ही गांव को लाभ देगा जबकि यह पुल रवेली में बना रहता तो हर रोज हजारों लोग आना-जाना करते बहर हाल विभाग की मनमानी का नतीजा एक बार फिर आम राहगीरों को ग्रामीण को झेलना पड़ेगा यह तो तय है। एक बार फिर सरगी नाल धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है जो अधिक बारिश होने के बाद इस नाले पर कुछ दिनों के लिए आवाजाही पूर्णता बंद हो जावेगी ।
