शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोपली में बाल कैबिनेट का गठन किया गया

उतई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोपली में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। बाल कैबिनेट का गठन इस बार प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के तहत शालानायक और उप शालानायक का चुनाव कराया गया । इस चुनाव प्रक्रिया में शालानायक पद पर चार तथा उप शालानायक पद पर दो प्रत्याशियों ने भाग लिया । चुनाव संपन्न होने उपरांत विजय प्रत्याशी के नाम की घोषणा संस्था प्रमुख द्वारा किया गया।
बाकी बचे पदो पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया ।जिसमें बाल कैबिनेट की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है:-
शाला नायक निर्वाचित कुणाल कुर्मी उप शालानायक निर्वाचित तृषा चंद्राकर मनोनीत पदों पर शिक्षा मंत्री कुमारी पायल ,भूमित कुमार, जल एवं स्वच्छता मंत्री ओमश्री यादव, डाकेश साहू, स्वास्थ्य मंत्री नीलिमा ,कुमारी लिसा साहू ,खेल मंत्री दुलेश्वरी साहू ,तुषार यादव सांस्कृतिक मंत्री गौरी गेंडरे, आंचल ,पर्यावरण मंत्री विराज और टीकम साहू बाल कैबिनेट में शामिल हुए ।इस बीच संस्था के प्रमुख हरिश्चंद्र देवांगन ,संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजारे ,लोकेश साहू निधि गेडाम ,मनीष साहू, भूनेश्वरी देवांगन ,रमती पाटिल, रानू यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *