ASP का साला होने का धौंस जमाकर डॉक्टर की पिटाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों ने धरना समाप्त किया

अंबिकापुर। एडिशनल एसपी का साला होने की धौंस जमाते हुए डॉक्टर्स की पिटाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनते ही डॉक्टर्स ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। इस मामले में सरगुजा कलेक्टर और आईजी सहित स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी डॉक्टरों ने शिकायत की थी। डॉक्टरों से मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने गृह मंत्री से भी बात कर जल्द आरोपी के पकड़े जाने की बात कही थी। सरगुजा एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी को झारखंड के राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया है। ये था पूरा मामला यह घटना मणिपुर चौकी क्षेत्र की है, जहां मायापुर निवासी अंकित दुबे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर्स की पिटाई की थी। डॉक्टर्स फीमेल वार्ड में ड्यूटी कर रहे दोनों डॉक्टर व नर्स से मारपीट और गाली गलौज की गई थी। दरअसल अंकित दुबे नाम के एक युवक की पत्नी सुप्रिया दुबे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती थी। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे युवक अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचा। इस दौरान पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वार्ड में ही विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ नर्सो को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। लेकिन आरोपी अंकित दुबे ने किसी की एक न सुनी और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरो व स्टाफ नर्सो से ही बदसलूकी करने लगा। डॉक्टरों का आरोप हैं कि आरोपी अंकित दुबे ने पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का रिश्तेदार होने का दावा कर रहा था और आरोपी ने डॉक्टरों व स्टाफ नर्स को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद शनिवार की सुबह पीड़ित डॉक्टरो ने आरोपी के खिलाफ मणिपुर चौकी में शिकायत की। चिकित्सकों व स्टाफ नर्स की शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *