पाटन। ग्राम मोहभठ्ठा के कांग्रेसी नेता उमाकांत चन्द्राकर ने आज एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने अपने पिता के दशगात्र के कार्यक्रम शामिल होने आए सभी लोगो को एक एक फ़लदार पौधे वितरित किया।
पाटन ब्लॉक के ग्राम मोहभठ्ठा में पूर्व जनपद सदस्य उमाकांत चन्द्राकर ने आज एक नई परम्परा की शुरुआत की है। जिसकी सभी सराहना कर रहे है। उनके पिता झाड़ू राम चंद्राकर का निधन इलाज के दौरान हो गया था। जिसका मंगलवार को दशगात्र का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में उनके पारिवारिक परिजनों के अलावा उनके सहपाठी, आसपास के लोग, व अन्य नागरिक भी शामिल हुवे। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुवे मेहमान आते गए और श्रद्धाजंलि देकर वापस क्रमशः जाते भी गए। इस दौरान अपने पिता की स्मृति में सभी को फ़लदार पौधे का वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगो से पौधे रोपकर कर उनकी सरक्षण करने की अपील किया।
