पाटन। गुढ़ियारी से अंडा मार्ग के बीचो-बीच सड़क पर बारिश के पानी निकासी नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण पैदल राहगीरों को यहां से निकलने में परेशानी होती है। यहां दोपहिया और चारपहिया वाहन भी सड़क पर पानी अधिक होने के कारण बीच रास्ते में ही बंद हो जाते हैं। समस्या हर साल बारिश के मौसम में ही उत्पन्न होती है। इसके बाद भी प्रशासन ने इस समस्या के निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया गया।
आजाद चौक गुढ़ियारी के ग्रामीणों ने बताया की सड़क चौड़ीकरण के समय विभाग द्वारा नाली निर्माण नहीं करवाया गया है। जिसके कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो पाता है। पानी भरे रहने की वजह से यहां पर दलदली हो जाता है। तेज रफ्तार वाहन के गुजरने से पानी के छीटों से स्कूली बच्चों के कपड़े भी खराब हो जाता है।
सड़क में बारिश के पानी भरने से गुढ़ियारी के ग्रामीण एवं राहगीर परेशान
