पाटन. पेड़ लगाओ महाअभियान में लोग अब स्वस्फूर्त होकर जुड़ रहे है। सोमवार को विकासखंड पाटन के सभी गावों में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। आज विदेशी शराब दुकान जामगांव(M) में के कर्मचारियों ने भी धरती को हरा बनाने में अपनी सहभागिता देते हुए सुपरवाइजर यूसुफ डहरिया के नेतृत्व में शराब दुकान के सामने मैदान में पौधारोपण कर लोगों को हरियाली का संदेश दिया । मौके पर गार्ड दुर्गेश कुमार ,सेल्समैन मोरज चंद्राकर ,भूपेंद्र वर्मा और हेमन्त मारकंडे उपस्थित थे।
