पाटन क्षेत्र की 15 सड़कों के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी करोड़ो रूपये की स्वीकृति ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पाटन।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी अब चौड़ी एवं चमचमाती नजर आएगी।  ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कें तो है लेकिन संधारण के अभाव में जीर्ण शीर्ण थे। अब इन सड़कों की संधारण के अलावा चौड़ीकरण और मजबूती करण कार्य किया जाएगा।  इसके लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की मांग पर  सुविधा प्रदान की है । सड़कों के चौड़ीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने अपने सीएम भूपेश बघेल का आभार भी जताया है। 

इन सड़कों के लिए मिली स्वीकृति:-

1, बीएसपी गंदा नाला से कुरूदडीह 3. 95 किमी , राशि 955. 63 लाख

2, बरबसपुर रानितराई मार्ग  5.50 किमी ,राशि 1996.84 लाख

3, गबदी बेलौदी आमलोरी मार्ग, 7 किमी ,राशि 2558.30 लाख

4, नारधी बटंग मार्ग , 2.75 किमी, राशि 580.28 लाख

5, मर्रा खर्रा मार्ग ,11 किमी ,राशि 3687.33 लाख

6, सावनी रुही जामगांव एम मार्ग , 4.40 किमी, राशि 1714.16 लाख

7, पाटन मोतीपुर मार्ग  उन्नयन कार्य 17 किमी ,राशि 1358.48 लाख

9, कुरूदडीह खम्हरिया मार्ग 3.30 किमी ,राशि 647.69 लाख

10, पाटन बठेना सावनी मार्ग 8.60 किमी, राशि 3096.02 लाख

11, सेमरी गुजरा पंदर मार्ग ,7 किमी राशि  2043.66 लाख

12, बेल्हारी निपानी रानितराई मार्ग , 9 किमी ,राशि 3121.40 लाख

13, खम्हरिया सांकरा मार्ग , 1.30 किमी, राशि 303.75 लाख

14, दैमार पंदर नवागांव मार्ग , 2.75 किमी ,राशि 974.91 लाख

15, सावनी तर्रा मार्ग 3.40 किमी, राशि 1176. 16 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *