सीएमओ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जिला अध्यक्ष ने माफी मांगा

रायपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने कुछ दिनों पूर्व में नगर पंचायत सीएमओ के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी देने के बाद आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष लिखित में क्षमा याचना किया और भविष्य में इस प्रकार की धटना की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कहा है।
दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर ने सीएमओ नारायण साहू को फ़ोन कर बहुत गन्दी गालियां देते हुए कार्यालय में आकर मारने की बात कहा था जिसके सम्बध में अधिकारी के द्वारा थाना में शिकायत कर FIR दर्ज करने आवेदन दिया था परंतु पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नही किया गया है इस विषय को साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी संज्ञान में लेकर विरोध दर्ज कराया था और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलकर उचित कार्यवाही की मांग किया गया था इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने किये गए बर्ताव पर लिखित रूप में माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया है।
समाज के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि साहू समाज के हित में हम सदैव खड़े होकर इस प्रकार की घटना भविष्य में न हो शासन प्रशासन से अपेक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *