- ग्राम छाटा में शिव महापुराण कथा का तीसरा दिन
- सती चरित्र, दक्ष वध , पार्वती जन्म गुण निधि की कथा सुनाई
पाटन। ग्राम छाटा में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरा दिन गुरुवार को आचार्य पंडित पुरन प्रसाद शर्मा ने सती चरित्र, दक्ष वध, पार्वती जन्म गुण निधि की कथा सुनाई। संगीतमय भजन पर श्रोता झूमते रहे। कथा के तीसरा दिन आज सबसे पहले यादव परिवार द्वारा पूजा अर्चना किया गया। आचार्य पंडित पुरन शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया। व्यास पीठ से शिव महापुराण कथा का व्याख्यान करते हुए पंडित शर्मा ने कहा की किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे है वहां आपका, अपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान हो या फिर यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों हो। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति, ब्रह्मा जी के पुत्र थे एवं माता सती के पिता थे और सती के पिता होने के नाते भगवान शिव के ससुर भी हुए. दक्ष को माता सती का भगवान शिव से विवाह करना नहीं भाया, जिसके कारण उन्होंने विवाह के पश्चात उनसे अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। उन्होंने कहा की जब सती अपने आपको अग्नि के हवाले किया तब भगवान शंकर बड़े क्रोधित हुए। भगवान शिव ने उन्मत की भांति सती के जले हुए शरीर को कंधे पर रख लिया। वे सभी दिशाओं में भ्रमण करने लगे। शिव और सती के इस अलौकिक प्रेम को देखकर पृथ्वी रुक गई, हवा रूक गई, जल का प्रवाह ठहर गया। धरती पर जिन इक्यावन स्थानों में सती के अंग कट-कटकर गिरे थे, वे ही स्थान आज शक्तिपीठ माने जाते हैं। आज भी उन स्थानों में सती का पूजन होता हैं, उपासना होती हैं। धन्य था शिव और सती का प्रेम। शिव और सती के प्रेम ने उन्हें अमर और वंदनीय बना दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
