दुर्ग,, शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में “शिकसा विराट कवि सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर व राजगीत संध्या पाठक सहा.शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने शिकसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर विचार रखते हुए बताया कि शिक्षक व छात्रों के प्रतिभा को सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे है जिसमें हम काफी सफल हो चुके है। हमें हर प्रतिभावान शिक्षक व छात्र को सामने लाने के लिये संकल्पित है। तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव पुष्पांजलि ठाकुर, सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य, सदस्य आरती ठाकुर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने अपने उदबोधन में शिक्षक कला व साहित्य अकादमी व कार्यक्रम पर प्रकाश डाले। विराट कवि सम्मेलन मेंडाॅ.प्रमोद आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, दिनेश कुमार दुबे उ.वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, शकुंतला सहंश सहा. शिक्षक पतरापाली रायगढ़, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़कई पेंड्रा, डाॅ.शालिनी श्रीवास्तव सहा.अध्यापक लालनगर औराई उ.प्र., रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा सीपत, ममता साहू शिक्षक नरहरपुर कांकेर, शिवकुमार अंगारे से.नि. शिक्षक बंगला मटिया, माधुरी करसाल “मधुरिमा” प्रधान पाठक रायगढ़, संध्या मौर्य चकटोडर ज्ञानपुर भदोही, रीता राज सिदार सहा.शिक्षक रगजापारा सक्ति, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, शीतल बैस सहा. शिक्षक मगरघटा नवागढ़ बेमेतरा, भीखम लाल देवांगन शिक्षक हेमाबंध बेमेतरा, झरना राठौर सहा. शिक्षक उमरेली करतला कोरबा, नेहा उपाध्याय व्याख्याता चरोदा बलौदाबाजार, सुमन लता साहू सहा. शिक्षक मोहतरा नवागढ़ बेमेतरा, स्मिता श्रीवास्तव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली, के.पी.एस.चौहान योग शिक्षक नागर इंदौर, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक खुर्सीपार भिलाई, सुचिता निषाद सहा.शिक्षक खोरसा बेमेतरा, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई आदि ने स्वरचित गीत कविता प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।
शिक्षकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं :आस शिकसा विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
