सब्जी के दाम ने बिगाडा लोगों की सेहत आसमान छु रहे है दाम 

पाटन। कमजोर आवक के चलते सब्जियों की कीमतें इन दिनों आसमान पर पहुंचने लगी है। पिछले सप्ताह ही लगातार बढ़ रही टमाटर की कीमतें सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को 80 रुपये किलो पहुंच गई। पखवाड़े भर में ही सब्जियों की कीमतों में दोगुना से ढाई गुना की बढ़ोतरी हो गई है। इन दिनों सब्जियों की आवक भी  कम हो गई है। बरबट्टी पहली बार बाजार में 100 रुपये किलो हो गई है, वहीं शिमला मिर्च भी शतक पार हो गई है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बाजार से स्थानीय आवक का नहीं के बराबर हो गई है तथा सब्जियों के लिए पूरी निर्भरता बाहरी आवक पर हो गई है। ऊपरी मार्केट से ही आने वाली इन सब्जियों की कीमतें वहां ही काफी तेज है, इसका असर यहां भी पड़ रहा है। सेलुद उत्तई पाटन चुनकट्टा मर्रा छाटा  सहित अन्य बाजारों में टमाटर 80 रुपये किलो, गोभी 70 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो, करेला 120 रुपये किलो, पत्ता गोभी 60 रुपये किलो, बरबट्टी 110 रुपये किलो, शिमला मिर्च 110 रुपये किलो तक बिक रही है। इसके साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आ गई है और दोनों की ही कीमतें इन दिनों 40 रुपये किलो पहुंच गई है।

बता दे सब्जी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से सब्जियां आम उपभोक्ताओं से दूर होती जा रही हैं। टमाटर की बढ़ी कीमत जहां लोगों को रुला रही है, वहीं आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों की बढ़े दाम से उनका बजट बिगड़ रहा है। पूर्व में तेज धूप अब बारिश के कारण बाजार में सब्जियों की आवक में कमी आई है। इस कारण सब्जियों की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। वही सब्जी में लगातार वृद्धि के कारण आम जनता को काफी दिक्क़तो का सामना करना पढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *