सेलुद। शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद में नये शिक्षण सत्र 2024-25 की शुरुआत शाला प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में ग्राम के सरपंच श्रीमती खेमीन साहू की अध्यक्षता में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। पूजा- अर्चना के पश्चात शाला में उपस्थित नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात नव प्रवेशी बच्चों को निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक वितरण किया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित पालक वर्ग को सरपंच श्रीमती खेमीन साहू द्वारा बच्चों को साफ-सुधरा गणवेश एवं नियमित शाला भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री अभिवादन पत्र का वाचन किया गया। उसके विचार की पालक वर्ग के समक्ष सुनाया गया। प्राप्त लक्ष्य के आंकड़े के अनुरूप शाला में शत प्रतिशत् दाखिला करना । अनामांकित बच्चों को अतिशीघ्र शाला में दाखिला दिलाने पर जोर दिया गया। उपस्थित पालक वर्ग को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० से अवगत कराया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात बच्चों न्यौता भोजन के रूप में खीर पुड़ी परोसा गया। मध्यान्ह भोजन में बच्चों को चावल दाल एवं मटर की सब्जी भी परोसा गया। इस प्रकार प्रथम दिवस उत्साह-उमंग नैदिवत रहा।
