अरसनारा विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर मनाया शाला प्रवेश उत्सव

पाटन। ग्राम अरसनारा में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अरसनारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत अरसनारा सरपंच हरिशंकर साहू ने सभी नवप्रवेशी बच्चों को नये सत्र 2024 – 25 के प्रथम दिवस को शाला प्रवेश उत्सव के रूप में आप सभी बच्चों का इस विद्यालय में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। शिक्षा के बगैर हमारा जीवन अधूरा है, शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चों को शिक्षा अध्ययन करने का अधिकार प्रदान करता है। शिक्षा हमें जीवन जिने व आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। आप बच्चें भारत के भविष्य हैं, विद्या की मंदिर यह विद्यालय में गुरुजनों द्वारा जो अध्ययन कराया जाता है उनको अपने जीवन में शिरोधार्य करने पर आप अपने परिवार,शाला ,ग्राम व देश का नाम रोशन करें , आप सभी के उज्जल भविष्य की शुभकानाओ के साथ पुनः बधाई प्रेषित करते है। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर मुँह मिठा कर स्वागत किया एवं सभी बच्चों को गणवेश व पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद् डेहर लाल साहू एवं भुवन बनपेला सेवानिवृत्त शिक्षक ने बच्चों को सम्बोधित कर बधाई प्रेषित किया। उक्त कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामेश्वरी साहू, नेमीचंद साहू, ठाकुरराम वर्मा, संकुल समन्वयक देवादा वेदनारायण चंद्राकर, शिक्षकगण डी आर वर्मा, डी एस मानकुर, कमलेश सिंगौर, देवसिंग बंजारे, मीनू कन्नौजे, नोहर साहू, राजूलाल साहू, राहुल साहू, विक्रम साहू, दामिनी साहू, पिलेश्वरी साहू, नेहा साहू, कांति साहू, जीतेश्वरी विश्वकर्मा, सुषमा वर्मा, संगम वर्मा, दीपांजलि वर्मा, भुनेश्वरी साहू, रुखमणि साहू, कुंती साहू,प्रमिला साहू, सरिता साहू सहित पालकगणो व ग्रामवासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *