शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोपली में शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अतिथियों की उपस्थिति में मिठाई खिलाकर ,गुलाल लगाकर गणवेश और पुस्तक का वितरण किया गया । विद्यार्थियों के प्रथम दिवस के आगमन पर न्योता भोज में खीर पूरी खिलाया गया ।
इस अवसर पर प्रधान पाठक एच.सी.देवांगन द्वारा एमसी की सदस्यों एवं पालकों को पढ़ाई एवं नियमित रूप से शाला आने के लिए बच्चों को प्रेरित करने की बात कही।
राज्य सरकार के “स्कूल आ पढ़े बर _जिंनगी ला गड़े बर”के नारा को सफल बनाना है।
आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक इंद्रेश कुमार बंजारे ने की और कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार साहू ने किया साथ ही राज्य शासन से प्राप्त संदेश को पढ़कर सुनाया गया।
इस अवसर पर एसएमसी सदस्य अमृता नारंग, उमेश कौशिक ,रानू यादव और शाला परिवार से लोकेश साहू ,निधि गेडाम भुनेश्वरी देवांगन, रमती पाटिल आदि उपस्थित थे।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोपली में धूमधाम से मनाई प्रवेश उत्सव
