शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में संयुक्त रुप से शाला प्रवेशोत्सव

पाटन। शासन के निर्देशानुसार आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में संयुक्त रुप से शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधि युगल किशोर आडिल शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुदा, ग्राम के पूर्व सरपंच कामता प्रसाद पटेल , परस राम साहू शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्राथमिक शाला महुदा, श्रीमती सोहद्रा कोशले ग्राम पंच के साथ ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य राम विसाल साहू ,सभी के द्वारा कक्षा 1 ली एवं कक्षा 6 वी के सभी नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराके गणवेश व पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया।
युगल किशोर आडिल , कामता प्रसाद पटेल व राम विशाल साहू द्वारा अपने सम्बोधन में बच्चों को बेहतर भविष्य के निर्माण में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है के साथ कड़ी मेहनत व अनुशासित बने रहना उज्जवल भविष्य का प्रतीक है बताया गया।
शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सुशील कुमार सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बच्चों, पालक के नाम संदेश का वाचन किया। कार्य क्रम का संचालन शिक्षक रुपेन्द्र कुमार बंछोर ने किया व आभार प्रदर्शन विनोद कुमार चौबे प्रधान पाठक ने किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय से विरेन्द्र धर दीवान प्रधान पाठक, तिलेश कुमार लोखंडे शिक्षक के साथ मीडिल स्कूल से शिक्षक मार्तंड साहू , कृष्ण राज पांडे, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती श्रुति मिश्रा, श्रीमती अलका साहू व पालकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *