स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल घुघुवा (क) में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

  • हम सब संकल्प ले कि सभी बच्चे रोज स्कूल आयेहर्षा चंद्राकर

पाटन। स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल घुघुवा (क) में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगा एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया समस्त छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण भी किया गया। श्रीमती चंद्राकर ने कहा की पढ़ लिखकर ही हम आगे बढ़ सकते है बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है, हम सब संकल्प ले कि सभी बच्चे रोज स्कूल आये तथा घर में भी पालक गण पढ़ाई के लिये बच्चो को प्रोत्साहित करें ।

मौके पर प्रमुख रूप से थानेश्वर प्रसाद साहू,लोकेश्वर साहू,प्रशांत शर्मा,मनोज कुमार साहू, गंगाराम साहू, नरेश निषाद, मनोज सेन, चूड़ामणि साहू, गिरधारी साहू,प्राचार्य कृष्ण कुमार प्रहरी नारंग मैडम सहित समस्त स्टाफ और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *