सेलूद में गौठान,चारागाह भूमि में पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद में ग्राम गोठान एवं चारागाह भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर 8 से 10 फीट तक ऊंचे पौधों का रोपण किया गया एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। ग्राम सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक बारिश के मौसम में वृकषारोपण हेतु ग्रामीणों से अपील की गई, इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती खेमिन साहू जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय पूर्व सरपंच खेमलाल साहू उपसरपंच श्री चंचल यादव गोठान अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा बंछोर गोविंद साहू मन्नू लाल यदु देवेन्द्र बंछोर तामसेन साहू सुनीता सेन सरोज यादव पंचगण गोठान समिति के सदस्यगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला स्व सहायता समूह के सदस्य चेतना समूह सहित बड़ी संख्या में ग्राम के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *