पौधरोपण में पुलिस के अधिकारी भी नही रहे पीछे, पाटन डिवीजन में पुलिस अधिकारियों ने रोपे 350 पौधे

पाटन । 6 जुलाई वन होम वन ट्री अभियान से सभी जुड़ते हुए दिखाई दे रहे है सभी घरों के पीछे एक एक पौधे लगाने की अपील से सभी जुड़ रहे है इस कड़ी में पुलिस के आला अधिकारी भी पीछे नही है पुलिस अधिकारियों ने आज थाना परिसर में पौधे रोपण का कार्य किया । ।
पाटन डिवीजन में पुलिस अधिकारियों के द्वारा 350 फलदार छायादार पौधे थाना परिसर में लगाया गया ।।
पाटन डिविजन के अंतर्गत आने वाले सभी थाने में थाना प्रभारी ने सभी आरक्षक के साथ मिलकर सुबह से ही पौधे लगाने का कार्य किया गया ।

अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में आज पाटन डिवीजन के सभी थाने में पौधे लगाए गए उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को पाटन डिवीजन में आने वाले सभी थानों में पौधे लगाए गए थाना रानीतराई ,थाना उतई पाटन अंडा मचादुर चौकी में 350 से अधिक पौधे लगाए गए है पौधों में आम नीम आंवला गिलोय बादाम गुलमोहर सभी मे फलदार छ्यादार पौधे लगाए है और लगाने के साथ साथ उनकी उचित देखभाल संरक्षण करने की अपील भी की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *