उतई थाना स्टॉप ने पेड़ लगाओ महाभियान में शामिल होकर 50 फलदार पौधे रोपे

उतई। उतई थाना के स्टाफ के द्वारा आज पेड़ लगाओ महाअभियान में सहभागिता देते हुए थाना प्रभारी सतीश पुरिया के नेतृत्व में 50 फ़लदार पौधा लगाया गया। उतई थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदार निभाते हुए एक पेड़ लगाकर उनका रक्षा करने का संकल्प लें। थाना परिसर भी अब धीरे धीरे हरियाली की ओर कदम बढ़ा रही है। इन पौधे के बड़े हो जाने से थाना परिसर हरा भरा रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *