देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई ने सांसद विजय बघेल को दुबारा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई

  • देवांगन समाज ने सांसद विजय बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कामना की

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन के नेतृत्व में दुर्ग लोकसभा से दूसरी बार निर्वाचित सांसद विजय बघेल के निवास पर जाकर उन्हें शानदार जीत हेतु बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

देवांगन समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद विजय बघेल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जरूर स्थान मिलेगा। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल से भी भेंटकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाईयां दी एवं लोकसभा चुनाव में उनकी सक्रियता एवं योगदान को सराहा। सांसद विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल ने उनकी जीत में देवांगन समाज के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। देवांगन समाज के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष टेसू राम देवांगन, सहसचिव गण जीतेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, गोवर्धन देवांगन, जनार्दन देवांगन, उचितराम देवांगन, फकीर सिंह देवांगन, चैनेश्वर देवांगन, सुरेश देवांगन, श्रीमती जयश्री देवांगन, शकुंतला बांकुरे आदि सहित अनेक लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *