पाटन। लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित हुआ। जिसमें लगातार तीसरी बार एनडीए को बहुमत हासिल हुआ। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जीत मिली है। जीत की खुशी में आज 6 जून को तुलसी पैलेस नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में शाम 4:30 बजे से आभार बैठक का आयोजन किया गया है।
उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने बताया कि सांसद विजय बघेल को भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओ के अथक मेहनत एवं प्रयास से दुर्ग लोकसभा में विजय बघेल ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है इस चुनावी अभियान में पूरे पाटन विधानसभा से उत्तर पाटन मंडल ने सर्वाधिक लीड दर्ज किया है। साथ ही साथ देश के जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस गरिमामयी क्षण को यादगार बनाने जीत की खुशी में मिठाई वितरण आतिशबाजी और कार्यकर्ताओ का आभार करने बैठक आयोजित की गई है। मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं उत्तरा सोनवानी ने
उत्तर पाटन मंडल के जिला प्रदेश एवं मंडल पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक, बुथ अध्यक्ष सहित समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं नगरपालिका क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति की अपील किया है।
