दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने पर घुघवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई

घुघुवा। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित हुआ। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने सांसद चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल किया। केंद्र में तीसरी बार एनडीए को बहुमत मिलने पर ग्राम घुघुवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया। मौके पर प्रमुख रूप से थानेश्वर प्रसाद साहू,चूडामणि साहू, प्रणव शर्मा, प्रसांत शर्मा, किसन यादव, बिट्टू साहू, नरेश निषाद,
शिव प्रसाद,मनोज सेन, आदि साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *